September 25, 2026

PATNA : प्रदेश में कोरोना गाइडलाइन पर सख्त हुआ जिला प्रशासन, शादी समारोह में मास्क की अनिवार्यता की जांच करेगा धावा दल

पटना। प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही थोड़ा काम हुआ है, लेकिन सख्ती अब भी बरतने का निर्देश दिया जा रहा है। अब शादी विवाह में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर विशेष जांच अभियान चलाने की तैयारी की जा चुकी है। कम्युनिटी हॉल, बैंक्वेट हॉल, होटल सहित अन्य शादी समारोह स्थलों और वाहनों में मास्क लगाना ज़रूरी होगा। प्रमंडलीय आयुक्त पटना कुमार रवि ने प्रमंडल के सभी जिलों के डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की, जिसके बाद कोरोना के सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो करने का निर्देश दिया गया।

कोरोना के गाइडलाइन्स को फॉलो करने के लिए सभी जिलों में धावा दल काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि छह जिलों में 225 धावा दल बनाये गए हैं। 19 जनवरी तक 29,877 लोगों से 2257680 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहनों की जांच के क्रम में अब तक 33,68,675 रुपये जुर्माना वसूला गया। 74 वाहनों को जब्त किया गया है।

You may have missed