February 21, 2026

बेगूसराय में कफसिरप बेचने वाले 3 लोग गिरफ्तार, 50 ग्राम गांजा समेत 4 मोबाइल बरामद

बिहार। बेगूसराय में बलिया पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के कस्बा गांव से प्रतिबंधित कफसिरप के विक्रय में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कस्बा गांव स्थित मोहम्मद जाकिर के आम बगीचे में प्रतिबंधित कफ सिरप का खरीद बिक्री करने को लेकर कस्बा निवासी मोहम्मद जलाल के पुत्र मोहम्मद शमशाद, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो घाट निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र सिक्कों उर्फ सिकंदर यादव, छोटी बलिया सैदन तक निवासी मोहम्मद फैजल के पुत्र मोहम्मद हीरा, छोटी बलिया मिरशिकार टोला निवासी मोहम्मद शबाब के पुत्र मोहम्मद फरमान, कस्बा मोची टोला निवासी स्वर्गीय सुखदेव दास के पुत्र संतोष कुमार दास गांजा एवं प्रतिबंधित कफ सिरप के खरीद बिक्री करने को लेकर सभी कारोबारी इकट्ठा होने वाले हैं। जिस सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान तीन कारोबारी मोहम्मद हीरा, मोहम्मद फरमान, संतोष कुमार दास को मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि दो कारोबारी भागने में सफल रहा छापेमारी के दौरान तलाशी लेने के क्रम में मोहम्मद हीरा के पास से 50 ग्राम गांजा 33 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप एवं संतोष कुमार दास से 4 सेट मोबाइल बरामद किया गया है घटनास्थल से एक टीवीएस मोटरसाइकिल एवं मारुति सुजकी कार के साथ 3 कार्टून एक बोरा में 100 एम एल के रिलैक्स कंपनी के कुल 571 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है तीनों कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

You may have missed