December 6, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक, बोले- कला जगत को हुई अपूर्ण क्षति

पटना। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कथक वादक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महान कथक नर्तक और पद्म विभूषण पं० बिरजू महाराज जी का निधन दुःखद। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश कुमार ने आगे लिखा की उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। विनम्र श्रद्धांजलि जानकारी के मुताबिक, मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।

You may have missed