भोजपुर में हुआ सडक हादसा, ट्रक ने छात्र को रौंदा, हुई मौत

मृत किशोर की फाइल फोटो

भोजपुर। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने नौंवी कक्षा के छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव स्थित नहर के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक किशोर को रौंद दिया। वहीं घटना के बाद चालक फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी अक्षय लाल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है एवं व गांव के सरकारी स्कूल के नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

इधर, मृत किशोर के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार की रात गांव के ही लड़कों के साथ असनी गांव स्थित नहर की ओर गया था। जब वह नहर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक ने उसे रौंद दिया। इसके बाद उसके साथ रहे लड़कों ने इसकी सूचना मृत किशोर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृत किशोर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृत किशोर के परिवार में मां तरेगनी देवी, दो भाई मिथुन कुमार, सरोज कुमार व दो बहन मंजू देवी एवं संजू देवी है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृत किशोर की मौत तरेगनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

You may have missed