December 9, 2025

बिहार में फ्रंटलाइन वर्कर मीडिया कर्मियों को लगेगा प्रिकॉशन डोज, 10 जनवरी को सीएम नीतीश करेंगे शुभारंभ

पटना। बिहार में फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर के साथ मीडिया कर्मियों को भी प्रिकॉशन डोज वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका लाभ ऐसे मीडिया कर्मियों को मिलेगा, जो वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद 9 माह का समय पूरा कर चुके हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इसकी घोषणा की। बिहार में वैक्सीनेशन के शुभारंभ में भी मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल किया गया था, जिससे उन्हें दूसरे चरण में टीका दिया गया था। प्रिकॉशन डोज में मीडिया कर्मियों को भी शामिल किया गया है। प्रिकॉशन डोज वैक्सीन का शुभारंभ 10 जनवरी 2022 को सीएम नीतीश करेंगे।
वैक्सीनेशन की तैयारी युद्ध स्तर पर
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद बिहार में वैक्सीनेशन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले और वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद 90 दिन पूरा करने वालों के लिए सरकार ने प्रिकॉशन डोज की व्यवस्था की है। इस डोज को ऐसे लोगों को दिया जाएगा, जो बीमार होंगे और कोरोना से उन्हें सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक खतरा होगा। इसके लिए बीमारी का कोई प्रमाण-पत्र नहीं देना होगा और न ही रजिस्ट्रेशन की कोई समस्या होगी। सिर्फ उन्हें जिस डॉक्टर से दवा चल रही है, उसी पर्चे पर वैक्सीनेशन के लिए लिखवाना होगा। उन्होंने कहा कि देश में 10 जनवरी से एक साथ पात्र लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी। प्रिकॉशन डोज को लेकर हर स्तर पर तैयारी है।
इतने को लगेगी प्रिकॉशन डोज
बिहार में 60 वर्ष से ऊपर बीमार लोगों की संख्या 18 लाख 92 हजार है, उन्हें टीका लगाया जाएगा। जबकि हेल्थ केयर वर्करों की संख्या 5.24 लाख है। फ्रंटलाइन वर्करों की संख्या भी 5.6 लाख है। इसमें मीडिया कर्मियों को भी शामिल किया गया है।

You may have missed