January 27, 2026

PATNA : गर्दनीबाग में नशे में क्रिसमस पार्टी कर रहा डॉक्टर, रम की बोतल बरामद

पटना। क्रिसमस पार्टी कर रहे डॉक्टर को गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। आरोपित अभिषेक मुंडु झारखंड के जमशेदपुर में ईएसआई अस्पताल में तैनात हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। पुलिस ने डॉक्टर के पास से 3 एक्स रम की बोतल बरामद की है, जिसमें ढाई सौ एमएल शराब बची थी। बीते शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के चितकोहरा रोड नंबर 3 चर्च कंपाउंड स्थित घर में छापेमारी की थी।

गर्दनीबाग थानेदार अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि डॉक्टर अपने घर में शराब पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम वहां गयी तो डॉक्टर पकड़े गये। वहीं पर टेबल पर रखी रम की बोतल भी बरामद की गयी। शराब कहां से आयी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस टीम ने डॉक्टर की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है।

You may have missed