September 22, 2026

फतुहा : शहर में क्रिसमस की रही धूम

फतुहा। शनिवार को शहर में क्रिसमस की धूम रही। फैक्ट्री मोड़ स्थित चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता मरियम के प्रतिमा के समक्ष कैंडल जला सुखद जीवन की कामना की। वहीं क्रिसमस डे के मौके पर डैफोडिलस पब्लिक स्कूल परिसर में स्कूली छात्र व छात्राओं द्वारा फूड फेयर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया। बच्चों ने ईशा मसीह, मरियम व चर्च का भी आकार देते हुए प्रदर्शनी लगाया। बच्चे सांता क्लॉज बन मौज मस्ती किये। भिखुआ गांव स्थित अनुपम विधा केन्द्र में भी क्रिसमस डे पर बच्चों ने केक काटकर ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया।

You may have missed