December 8, 2025

CM नीतीश और राज्यपाल फागू चौहान ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई

पटना। पूरे देश में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में भी क्रिसमस को लेकर धूम है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। क्रिसमस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करुणा का है, जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया है कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आयेगा।

वहीं क्रिसमस के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का त्यौहार शांति, सद्भावना, प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है। हमें इस अवसर पर प्रभु ईसा मसीह के पवित्र उपदेशों का स्मरण करना चाहिए। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समतामूलक और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। बता दें कि क्रिसमस जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहा जाता है। पूरे देश में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। राजधानी पटना में भी लोग क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं।

 

You may have missed