September 25, 2026

मंत्री अशोक चौधरी बोले- तेजस्वी को हमारी व्यवस्था खराब लगेगी ही

पटना। जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा पर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वे सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। उनके समय राज्य में बेरोजगारी की क्या स्थिति थी लेकिन इन 15 वर्षों में हमने डबल डिजिट ग्रोथ के साथ बिहार की व्यवस्था को ठीक करने का काम किया। तेजस्वी को हमारी व्यवस्था खराब लगेगी ही। मुख्यमंत्री अपने तरीके से बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी बड़े बड़े नेताओं ने समाज सुधार अभियान चलाया था ऐसा तो नहीं हैं कि मुख्यमंत्री पहली बार इस तरह का अभियान चला रहे हैं और विकास के साथ साथ लोगों को समाज सुधार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसमें सभी राजनीतिक दलों को उनका साथ देना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यालय उपाध्यक्ष डॉ. नवीन आर्या चन्द्रवंशी, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, मुख्यालय सचिव मनीष कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed