February 19, 2026

हो जाएं सावधान! पटना में कोरोना के 11 समेत कुल 14 मामले आए सामने, विदेश यात्रा से आए 3 लोग मिले संक्रमित

पटना। पटना में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है। लोगों को सावधान होना होगा। बुधवार को 11 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें इंग्लैंड से आए 2 और अफ्रीका से आए एक यात्री भी शामिल हैं। विदेश यात्रा से वापस आने वालों में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।
बुधवार को पटना में 11 नए मामले आए हैं। जबकि कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक समस्तीपुर का मामला है जो जांच के लिए पटना में सैंपल दिया था। इसके अलावा 2 फॉलोअप का मामला है। फॉलोअप में महिला डॉक्टर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। इसके पहले मंगलवार को कुल 3 नए संक्रमित आए थे और 24 घंटे में ही नए मामलों का आंकड़ा 11 हो गया है।
पटना के जफर कॉलोनी में इंग्लैंड से आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अफ्रीका से आया कोरोना संक्रमित आईएस कॉलोनी का रहने वाला है। पटना में अब तक कुल 12 ऐसे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो हाल में विदेश यात्रा से आए हैं। पटना में मिले 11 नए मामले स्टेशन रोड, किदवईपुरी, बैरिया, दौलत चक का इलाका शामिल है। स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ साथ जांच को लेकर अलर्ट किया है।

You may have missed