February 18, 2026

ब्राह्मणों पर टिपण्णी के बाद बढ़ी मांझी की मुश्किलें, बढाई गई सरकारी आवास की सुरक्षा

पटना। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद लोग काफी आक्रोशित है। जिसके बाद जीतन राम मांझी की मुसीबते बढ़ते ही जा रहे है। वही अब खबर आ रही है कि ब्राह्मण समाज के लोग आज पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास का शुद्धिकरण करेंगे। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की पुलिस दलबल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी।

बता दें की कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी द्वारा पटना में मीडिया को हिन्दू धर्म के आस्था का प्रतिक भगवान श्री सत्यनारायण के सम्बंध में एवं सम्पूर्ण ब्राह्मण जाति के सम्बंध में और हिन्दू धर्म के सम्बंध में अपमान जनक शब्दों का प्रयोग एवं गाली गलौज सार्वजनिक मंच पर किया गया था।

You may have missed