December 7, 2025

बिहार में बढ़ा ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने पटना समेत 11 जिलों में जारी किया शीतलहर का अलर्ट

पटना। बिहार के लोगों अब शीतलहर देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग पटना ने बिहार के 11 जिलों के लिए शीत दिवस घोषित किया है। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। यही वजह है कि ठंड के अहसास में थोड़ी कमी दिखी। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मंगलवार को 7.6 पर आया। मंगलवार को पछुआ की गति में कमी से न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया। वही पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। भागलपुर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

बिहार में इन जिलों के लिए जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश के बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, नवादा, गया, पूर्णिया, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, भभुआ और रोहतास में शीतलहर का पूर्वानुमान है। हालांकि, तीन दिनों के बाद प्रदेश के मौसम कुछ बदलाव दिखेगा। मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो 24 दिसंबर से पछुआ की जगह पूर्वी हवा चलने के आसार हैं, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में सुधार होगा।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, देश के पहाड़ी इलाकों से लगातार आ रही सर्द पछुआ हवा का प्रभाव प्रदेश में जारी है। तीन दिनों के बाद प्रदेश के मौसम कुछ बदलाव दिखेगा। उत्तर पछुआ हवा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया फिर एक बार सर्वाधिक ठंडा शहर रहा। प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने की संभावना है।

You may have missed