January 27, 2026

लखनऊ में फ़िल्मी अंदाज़ में प्रेमिका ने किया युवक का मर्डर, लाश के किए 12 टुकड़े

भैरमपुर, लखनऊ। लव, सेक्स और धोखा के एक मामले में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी और बाद में शव के 12 टुकड़े कर उसे नदी में बहा दिया। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घटित इस हत्याकांड का खुलासा होने अब हर कोई हैरान है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का लवकुश लंबे अरसे से लापता था। परिवारवालों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस की लंबी छानबीन के बाद इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला कि लवकुश की हत्या अवैध संबंधों में हुई है।

बताया जा रहा हैं की भैरमपुर का लवकुश जायसवाल अमोली कला में ठेके के बगल में अंडे की दुकान चलाता था। वहीं आमोली में लवकुश का एक महिला से अवैध संबंध हो गया। उस महिला का पति फरवरी से एक मामले में जेल में बंद है। इसी कारण दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और मामला अवैध संबंध तक पहुंच गया। हालाँकि इसी दौरान महिला के देवर को इसका पता चला गया, देवर और भाभी ने अंततः लवकुश को रस्ते से हटाने की योजना बनाई।

जिसके बाद दोनों ने इसके लिए अपने प्लान किया और एक दिन महिला ने लवकुश को अपने घर पर बुलाया। बाद में उसकी हत्या कर दी। इतना ही नही देवर ने लवकुश के शव को पहले 12 टुकड़ों में काटा और फिर उसे घाघरा नदी में बहा दिया। पुलिस ने लंबी तफ्तीश और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद हत्याकांड के आरोपियों का पता लगाया और दोनों दो गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

You may have missed