December 7, 2025

बिहार का दूसरा रेल सुरंग बनकर हुआ तैयार, जल्द नज़र आएगी फर्राटा भरती ट्रेनें

पटना। बिहार में लंबे समय के इंतजार के बाद बिहार का दूसरा सुरंग बन तैयार हो गया है और जल्द ही इसका सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार का दूसरा रेल सुरंग जो की ऑस्ट्रेलिया की एडवांस तकनीक बनकर तैयार हुआ है और जल्द ही इस सुरंग से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा। यह बिहार का दूसरा सुरंग है जो जमालपुर में बन कर तैयार हो चूका है। बता दे की जमालपुर रतनपुर स्टेशन के बीच पहले केवल एक ही लाइन था। लेकिन अब डबल लाइन हो जाने से गाड़ियां अपनी रफ्तार से गुजरेगी। यह रेल सुरंग मालदा रेल अंतर्गत आता है। रेल सुरंग का काम अंतिम चरणों में है, नया साल यह शुरू हो सकता है।

जानिए जामालपुर रेल सुरंग में क्या- क्या होगा खास

बता दे की यह सुरंग बेहद खास होगा और अन्य सुरंगों से बिल्कुल अलग होगा, आम तौर पर रेलवे सुरंग में अंधेरा या कम रोशनी होती है, लेकिन इस रेल सुरंग में बेहतरीन लाइट की व्यवस्था की जायेगी। सुरंग के अंदर पेंटिंग भी करायी जाएगी, जिसमें जिले के कई ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाया जाएगा। वही इस रेल सुरंग से तेजस राजधानी जैसे सुपरफास्ट एक्सप्रेस 110 किलोमीटर प्रति रफ्ता घंटा से दौड़ेगी। वही रेल सुरंग की लंबाई 341 मीटर चौड़ाई 7 मीटर और ऊंचाई 6.10 मीटर है। रेल अधिकारियों के अनुसार, 2022 के जनवरी से इस सुरंग से ट्रेनो का परिचालन शुरू हो जायेगा।

इस संबध में बातया जा रहा हैं की दिसम्बर माह मुख्य संरक्षा आयुक्त 24 कोच की ट्रेन दौड़ाकर सुरंग की जांच करेंगे जिसके बाद इस सुरंग से ट्रेनें 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलना शुरू हो जाएगा। और जिसके बाद अब यात्रियों को भागलपुर से पटना जाना काफी आसान हो जाएगा।

You may have missed