MLA प्रफुल्ल मांझी के हाथों में होगी HAM की कमान
पटना। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। जीतन राम मांझी ने बीएल वैश्यत्री से प्रदेश अध्यक्ष की कमान छीन ली है। वहीं अब प्रदेश की कमान सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के हाथों सौंप दी है। उक्त जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से. की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जीतन राम मांझी ने पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए विधायक प्रफुल्ल मांझी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। वही 15 दिनों में प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन का निर्देश दिया है।
बता दें इन दिनों जीतन राम मांझी द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक जाति विशेष के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है, हालांकि जीतन राम मांझी ने सफाई देते हुए माफी मांगी है।

