February 21, 2026

PATNA : खुसरूपुर में सैलून में घुसा ट्रैक्टर, एक दर्जन जख्मी, सैलून पूरी तरह ध्वस्त

खुसरुपुर। पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर में सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर सैलून में घुस गया। सैलून में बैठे व आसपास रहे एक दर्जन लोग चपेट में आ गए। घटना में सबसे अधिक रूप से चकपर निवासी संजय सिंह आ गए। उन्हें पटना रेफर किया गया है। वहीं नशे में धुत खिरोधरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक पवन यादव भी जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।घायलों में दुअन्नी टोला के अतुल कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, सैलून संचालक साजन ठाकुर, रोहन टोला के पिंटु पासवान, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार, एक महिला, एक बच्चा शामिल हैं, जिनकी स्थानीय निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

घटना में बैकठपुर के दिव्यांग नीरज पांडे घायल हैं एवं उनकी ट्राई साइकिल चकनाचूर हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में ब्रेकर बनाने तथा कम उम्र के बच्चों द्वारा ट्रैक्टर एवं ऑटो चालन पर रोक लगाने की मांग की है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वही मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नीलेश रंजन के पिता बिनोद सिंह भी घटना में घायल हो गए हैं।

You may have missed