PATNA : नौबतपुर में 70 साल की महिला के साथ बच्चे को जिंदा जलाया, जानिए क्या है पूरा मामला

नौबतपुर, पटना। राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और एक बच्चे को बंद कमरे में जिंदा जला दिया गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि 70 वर्षीय एक महिला और एक बच्चे को घर में बंद करके जिंदा जलाया गया। दोनों को जलाने का आरोप मृत महिला की भतीजी पर लगाया जा रहा है।

घटना से आहत ग्रामीणों ने आरोपी भतीजी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भतीजी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एएसपी मनीष कुमार सिन्हा और नौबातपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

You may have missed