नवादा में मजदूरों से भरी बस पलटी, 10 मजदुर घायल
नवादा। बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मजदूरों से भरी बस पलट गई है। बस पलटते ही वहां चीख पुखार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी बस नवादा से रांची के गिरियक जा रहे थे। इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। मजदूरों से भरी बस पलटने से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में 10 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 10 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को रजौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों से भरी बस कैसे पलटी अभी इसकी जानकरी सामने नहीं आई है। बस अनियंत्रित होकर पलटी है या किसी तकनिकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी मजदूर नवादा रांची के गिरियक मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोगों ने यात्रियों को बस से निकालना शुरू किया। इस बीच एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया। एम्बुलेंस के आते ही घायल यात्रियों को पास के रजौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही हादसे की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

