February 26, 2026

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ने कायम किया रिकॉर्ड, शत प्रतिशत कोरोना का टीका देने वाला बना पहला शहर

मुंबई। भारत में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के 10 महीने बाद, मुंबई ने शनिवार को पहली खुराक 100%  कवरेज हासिल कर ली है। CoWin डैशबोर्ड के मुताबिक, शहर की लक्षित वयस्क आबादी 92,36,546 है, और शनिवार को दोपहर तक, इसने 92,39,902 खुराकें दे दी थीं। जानकारी के अनुसार, मुंबई में दूसरी खुराक की 59,83,452 डोज लगाइ जा चुकी है, जिसका मतलब था कि शहर की लगभग 65% वयस्क आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है।

You may have missed