पटना में घर में नाबालिक को अकेला पाकर एक शख्स ने किया रेप का प्रयास, शोर मचाने पर लोगों ने दबोचा
पटना, बिहार। पटना में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पटना के बाईपास इलाके में एक फल बेचने वाले शख्स की नाबालिक बच्ची के साथ यह घटना हुई। बताया जा रहा हैं कि घर में अकेला पाकर पास रहने वाले एक युवक ने नाबालिग के साथ रेप करने का प्रयास किया बाद में शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता और आरोपी दोनों एक साथ फल की दुकान लगाते हैं आरोपी का नाम अमित है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है अब पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पीड़िता ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार, अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि इलाके में इस बात की चर्चा रही कि दुष्कर्म की घटना के पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया। मेडिकल कराए जाने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

