February 26, 2026

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की रॉड से मारकर हुई हत्या, पैसे में विवाद को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात की खबर सामने आई हैं। बता दे कि भागलपुर जिलें के जिच्छो पोखर के समीप बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर ध्रुव कुमार बिंद की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के संदर्भ में मृतक के भाई संजीव बिंद से मिली जानकारी के मुताबिक़ पिलदौरी गांव के नवीन बिंद के साथ हमारे भाई ध्रुव बिंद प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। बीते कुछ दिनों से पैसे की लेन-देन को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हुआ था। संजीव बिंद ने आगे कहा कि घटना से पहले ध्रुव बिंद को किसी का कॉल आया था, जिसने उसे घर से पिलदौरी बुलाया था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया था। इसी दौरान ध्रुब विंद कि रॉड से पिट पिट कर हत्या कर दी गई।

मृतक ध्रुव बिंद के भाई संजीव बिंद ने नवीन बिंद, उसके भाई रामप्रवेश बिंद और तनिक बिंद के ऊपर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई, जिसके बाद तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।

You may have missed