February 22, 2026

महापर्व छठ : मुख्यमंत्री आवास पर लोगों ने किया खरना का प्रसाद ग्रहण

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों को खरना का प्रसाद ग्रहण कराया। मुख्यमंत्री ने महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें भी दीं।

इस अवसर पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने वालों में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद रामकृपाल यादव, सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव समेत अन्य विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

You may have missed