February 12, 2026

UP के चुनावी दंगल में अब चाचा-भतीजा होंगें एकसाथ, शिवपाल यादव ने सपा से किया गठबंधन, अखिलेश बोले- पार्टी में मिलेगा पूरा सम्मान

UP। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपने चाचा की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ करार करेंगे और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सपा, शिवपाल यादव की पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव की पार्टी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। 2017 विधानसभा चुनाव ने पहले पारिवारिक विवाद और सत्ता के संघर्ष में दोनों चाचा-भतीजे अलग हो गए थे। अखिलेश यादव के पास जहां समाजवादी पार्टी रह गई थी, तो वहीं शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी बना ली थी।

वही समाजवादी पार्टी के लिए इसे दिवाली पर चाचा शिवपाल यादव को बड़ा तोहफा माना जा रहा है क्योंकि शिवपाल सिंह सपा के गठबंधन करने के लिए काफी दिनों से लगे हुए थे और लगातार बयान दे रहे थे। वैसे में आज अखिलेश ने कहा है कि, आगामी विधानसभा चुनाव में एसपी चाचा की पार्टी प्रगतिशील समाज पार्टी और और सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों के साथ चुनावी गठबंधन करेगी। यह पहले माना जा रहा था अखिलेश यादव मुलायम सिंह के 22 नवंबर को होने वाले जन्मदिन से पहले चाचा के साथ चुनावी गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। पर उन्होंने चाचा को इससे पहले ही ऐलान कर दिवाली का गिफ्ट दिया है।

You may have missed