February 13, 2026

रोहतास में धनतेरस पर दुकान बंद कर रहे पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, आभूषण कारोबारी की कमाई पर डाला डाका

रोहतास, बिहार। रोहतास के दरीहट धनतेरस की रात आभूषण व्यवसायी पिता और पुत्र को अपराधियों ने गोली मार दी। मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर दोनों घर लौट रहे थे। तभी दरीहट थाना क्षेत्र अंतर्गत दरीहट बाजर के पास अपराधियों ने व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर पिता के पेट में और पुत्र के पैर में बदामशों ने गोली मार दी। फिर आभूषण और नगदी लेकर भाग निकले। उधर घटना की सूचना मिलते ही दरीहट थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया हैं।

वही इस संबध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दरीहट निवासी राजकुमार सोनी और उनके पुत्र मिथलेश कुमार सोनी दरीहत बाजार स्थित अपने स्वर्ण आभूषण और बर्तन की दुकान को बंद कर धनतेरस की रात अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से ही चार से पांच की संख्या में पहले से घात लगाकर अपराधी बैठे हुए थे। जैसे ही स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र घर के पास पहुंचे वैसे ही अपराधियों ने इनसे रुपए और आभूषण लूट लिए और गोली मार दी।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायल राजकुमार सोनी के पेट में गोली लगी है। वहीं, उनके पुत्र मिथिलेश कुमार सोनी को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त किए गए हथियार से छह गोली के खोखे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की स्थिति अभी गंभीर है। इसलिए घायलों का बयान दर्ज नहीं किया गया। लूट की राशि का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिनधनतेरस की कमाई व्यवसायी से अपराधियों ने लूटा है।

You may have missed