January 26, 2026

बिहार विधानसभा में बनेगा शानदार डिजिटल म्यूजियम, शताब्दी समारोह को यादगार बनाने नीतीश सरकार ने किया ऐलान

पटना। आज से कुछ ही दिनों पहले बिहार सरकार ने बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह का आयोजन किया था। यह समारोह बिहार विधानसभा भवन के 100 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष में रखा गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद थे। वहीं अब बिहार सरकार ने विधानसभा शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि बिहार विधानसभा में एक हाईटेक और डिजिटल म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा जिससे आने वाली पीढ़ी को बिहार विधानसभा के 100 वर्षों के इतिहास से परिचित होने का मौका मिलेगा। इस बात की जानकारी जनता दल यूनाइटेड ने KOO ऑफिशियल सैंडल के माध्यम से लोगों को दी है।

जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष पर बिहार के नौजवानों के साथ साथ आम लोगों को भी तोहफा मिलेगा। वही लोगों को यहां की लाइब्रेरी में जाकर जानकारी लेने और ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा हैं कि लाइब्रेरी के साथ साथ बिहार विधानसभा के तमाम डाक्टयूमेंट को डिजिटल किया जाएगा। बता दे कि इस डिजिटल म्यूजियम में बिहार के अब तक के सभी बड़े राजनेताओं के विधायी कार्यों से जुड़ी यादें को रखा जाएगा। उनके प्रमुख भाषण अंश लोगों के लिए संग्रहालय में उपलब्ध कराए जाएंगे।

You may have missed