राजधानी पटना के लोगों को जल्द मिलेगी दुसरे बस स्टैं ड की सौगात, AIMS के पास बनेगा नया बस स्टैंड
पटना। पटना को जल्द ही एक और बड़ा बस स्टैंड मिलने वाला है। इसके बनने के साथ ही पटना में लंबी दूरी की बसों के लिए तीन बस स्टैंड हो जाएंगे। हाल के दिनों में पटना-गया बाईपास रोड में जीरो माइल, रामचक बैरिया के पास पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस स्टैंड को शुरू किया गया है। जिसके विस्तार का कार्य चल रहा हैं। इस बस स्टैंड में अब एक साथ 700 से अधिक बसें खड़ी हो सकेंगी। छोटे पड़ रहे बस स्टैंड को विस्तार देने के लिए सरकार की ओर से 17 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद पूरे बस पड़ाव को एक ही बाउंड्री के अंदर कर प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

एम्स के पास बनेगा दूसरा बस स्टैंड
बुडको की ओर से वर्तमान आइएसबीटी स्टैंड के अंदर सारी सुविधाएं शीघ्र चालू करने का आश्वासन दिया गया है। वही नवनिर्मित पाटलिपुत्र बस स्टैंड के लोड को कम करने के लिए प्रशासन की ओर से दूसरे बस स्टैंड को बनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, राजधानी में एम्स के पास ही दूसरा बस स्टैंड बनाने की परियोजना हैं। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरणों में है। जानकारी के अनुसार, पटना एम्स के पास बनने वाले नए बस स्टैंड सासाराम, भभुआ, डेहरी, औरंगाबाद आदि शहरों के लिए बसें मिलेंगी।

