राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का विरोधियों पर जोरदार हमला, कहा- राजद और कांग्रेस का विवाद नकली
पटना। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार में महागठबंधन के बीच दरार को नकली बताया है। बता दे कि उन्होंने ने कहा हैं कि राजद और कांग्रेस के बीच दिख रही तल्खी एक पहले से फिक्स फाइट करार है जिसे बिहार उपचुनाव में एक रणनीति के रूप में प्रयोग किया जा रहा हैं जिसे जनता भी अच्छे से जान रही हैं। इसके साथ साथ सीट शेयरिंग को लेकर बिहार उपचुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच खींची तलवार पर सांसद सुशील मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस के बीच चल रहे उठा पटक को नकली और ‘नूरा कुश्ती’ करार दिया है।

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वो जीत दर्ज नहीं कर सकेगी। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य राजद को जीत दिलाना है। वह जीतने के लिए नहीं, बल्कि राजद को जीत दिलाने मैदान में उतरी है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के आखिरी दिन राजद और कांग्रेस एकजुट होंगे। वहीं दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार आने से ठीक पहले बयान से राजनीति गरमा दी थी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कांग्रेस को वो हारने के लिए सीट नहीं सौंप सकते थे। कांग्रेस जमानत जब्त करा लेती।

