February 11, 2026

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बिहार दौरे के बाद पटना से दिल्ली हुए रवाना, हवाई अड्डे पर सीएम नीतीश समेत कई बड़े नेताओं ने महामहिम को दी विदाई

पटना। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के बाद आज दोपहर अपने विशेष विमान से पटना से दिल्ली रवाना हो गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को पटना हवाई अड्डा पर विदाई दी गई। हवाई अड्डा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको विदा किया। बता दे की पटना हवाई अड्डा पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजयकुमार सिन्हा, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एस.के. सिंघल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय संजय कुमार, आयुक्त पटना प्रमण्डल संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज संजय सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा ने उन्हें विदाई देते हुए उनके सुखद यात्रा की कामना की।

You may have missed