बच्चों के मदद के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, इस नंबर पर फ़ोन कर ले सकते है मदद
देश। स्कूल में पढ़ रहीं छात्राएं भी अब अपनी शिकायत को राष्ट्रीय महिला आयोग के पास कर सकेगी। बता दे कि साइबर क्राइम, शारीरिक शोषण या अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी को तुरंत राष्ट्रीय महिला आयोग के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा पायेंगी। जानकारी के अनुसार, सीबीएसई की वेबसाइट से छात्र या छात्रा जब चाहें शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ साथ राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा टेली कालिंग से काउंसिलिंग भी की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7827170170 भी जारी किया कर दिया गया हैं।

इसके साथ साथ अगर किसी को इंमरजेंसी होगा तो 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। इसके साथ साथ ही छात्राओं को अपनी शिकायत के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा। इसके लिए पुलिस, अस्पताल, डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी, प्रोटेक्शन ऑफिसर, वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर आदि से भी संपर्क किया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। ऐेसे में आए दिन छात्राएं साइबर क्राइम में फंस रही थीं। जिसके बाद आयोग ने यह बड़ा कदम लिया हैं।

