February 11, 2026

बिहार में रेलवे का बड़ा फैसला, पटना जंक्शन के साथ कई स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट में की गई कमी, 10 रुपए में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

पटना, बिहार । बिहार में कुछ महीनों पहले भारतीय रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट को ₹10 से बढ़ाकर ₹50 कर दिए थे जिसके बाद लोगों को प्लेटफार्म टिकट के लिए मोटी रकम देनी पड़ रही थी। पर अब इसी कड़ी में रेलवे ने बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार, दानापुर रेल मंडल के कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों दाम को वापस से घटा दिए गये हैं। जिसके बाद आप लोगों को कई स्टेशनों पर पहले की तरह 10 रुपये में ही प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध होंगे।

जानिए बिहार के किन-किन स्टेशनों पर मिलेगा 10 रुपये प्लेटफार्म टिकट

जानकारी के अनुसार दानापुर रेलवे मंडल की ओर से शनिवार को प्लेटफार्म टिकट की दरों में कटौती करने का आदेश जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नई दरें अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। जिसके बाद राजधानी पटना के पटना जंक्शन के साथ-साथ बिहार के कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में उपलब्ध होगा। जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट ₹10 रुपये में मिलेगा उनके नाम है पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र, मोकामा, डुमरांव, पटना साहिब, बिहटा, दानापुर, बक्सर के साथ-साथ बिहार के अन्य कई स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट की दाम में कटौती की गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों टिकट घटाने के दामों पर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक की गई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि प्लेटफार्म टिकट इतना महंगा करना यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ रखना है इसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट की दरों को 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। जहां एक और रेलवे के आदेश के बाद रेल यात्रियों को रेल से यात्रा करने में सुविधा होगी वही बढ़ती महंगाई में भी लोगों को थोड़ी रहत मिलने की संभावना है।

You may have missed