February 25, 2026

पुराने रंग में लौटे राजद प्रमुख लालू यादव, महंगाई पर बीजेपी पर साधा बड़ा निशाना

पटना, बिहार। बिहार की राजनीति में इनमें कर कहे जाने वाले लालू यादव एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौट गए हैं। उन्होंने आज महंगाई और अन्य मुद्दों पर बीजेपी को गिरते हुए एनडीए गवर्नमेंट पर जमकर हमला किया। बता दें कि लालू यादव ने अपने अंदाज में बीजेपी की सरकार से पूछा कि “ए महंगाई तुम डबल इंजन सरकार की क्या लगती हो?” जिसके बाद बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ रही है।

बता दें कि इन दिनों लालू यादव दिल्ली में है लेकिन दिल्ली में रहने के बाद भी वह बिहार की राजनीति में बराबर रूप से सक्रिय हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर लालू प्रसाद यादव बीजेपी और नीतीश कुमार के सरकार पर हमला करते रहते हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के माध्यम से महंगाई को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा है। इसके पहले भी उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने महंगाई को नीतीश सरकार की महबूबा करार दिया था।

लालू यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि इस सरकार ने गैस तेल पेट्रोल डीजल सब्जी दूध सब को महंगा कर दिया है जिसके बाद आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। बता दें कि बिहार की राजनीति में आगामी 20 अक्टूबर को लालू यादव की वापसी होने वाली थी लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यह कहा कि अभी फिलहाल लालू यादव बिहार नहीं आएंगे। वैसे मैं एक बार फिर लालू यादव अपने पुराने अंदाज में बीजेपी को बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं।

You may have missed