मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए बिहार के हर पंचायत में मछली मार्केट का निर्माण करेगी बिहार सरकार

बिहार सरकार। बिहार में राज्य सरकार ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया हैं। जानकारी के अनुसार,  बिहार के सभी पंचायतों से लेकर प्रमंडल मुख्यालय तक में मछली मार्केट का निर्माण किया जाएगा। जिसके बाद बाजार बनने के बाद उपभोक्ताओं को ताजा मछली मिलेगी। बता दे कि इस योजना के बाद मछली पालकों को मछली का लाभकारी मूल्य मिलेगा, वहीं मछली खाने वालों को स्थानीय तालाब की ताजा मछली उचित कीमत पर मिलेगी। प्रथम चरण में सभी 9 प्रमंडल मुख्यालय स्तर पर मछली का होलसेल मार्केट होगा, जबकि बचे हुए शेष 29 जिला मुख्यालय में रिटेल मार्केट बनेगा। इसके बाद दूसरे फेज में 8300 पंचायत और 534 प्रखंड मुख्यालय में मछली मार्केट बनेगा।

पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने मछली मार्केट की योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। सरकार के सात निश्चय पार्ट 2 के तहत योजना को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, मुंगेर सहित 9 प्रमंडलीय मुख्यालय में 2-2 करोड़ की लागत से होलसेल मार्केट बनेगा। इसमें मछली को रखने के लिए छोटा शीतगृह भी होगा। बर्फ और पानी की पर्याप्त सुविधा रहेगी। परिसर में पर्याप्त कमरा और अन्य आवश्यक सुविधा भी रहेगी। प्रखंड मुख्यालय से बचे शेष 29 जिलों में 95-95 लाख की लागत से रिटेल मार्केट होगा।

इस संबध में पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी में कहा कि 6.5 लाख की लागत से शेड और चबूतरा का निर्माण होगा, पंचायत स्तर पर मछली मार्केट शेड पर आधारित होगा। चबूतरा के साथ लगे शेड के नीचे मछुआरों को मछली बेचने की सुविधा होगी। मनरेगा की योजना से शेड का निर्माण कराया जाएगा। 8300 पंचायत में प्रत्येक में 6.5 लाख की लागत से शेड और चबूतरा का निर्माण होगा। इसके साथ साथ विभाग का लक्ष्य है कि पहले के सभी मछली मार्केट का निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाए।

About Post Author

You may have missed