सकसोहरा निवासी ने डॉक्टर के क्लीनिक में फांसी लगा की आत्महत्या
बाढ़। बाढ़ में आज सुबह एक कर्मचारी की फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना है। उक्त कर्मचारी बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरवेशपुरा का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सकसोहरा थाना अंतर्गत दरवेशपुरा निवासी चुन्ना जी बाढ़ के ढेलवा गोसाई स्थित डॉक्टर नगीना पासवान के क्लीनिक में काम करते थे और वह काफी दिनों से पारिवारिक कलह से जूझ रहे थे।

सोमवार की सुबह उन्होंने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी इहलीला समाप्त करने की ठान ली और चुन्ना जी ने क्लीनिक में ही फांसी लगा लिया, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलने के उपरांत बाढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लाश को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



2 thoughts on “सकसोहरा निवासी ने डॉक्टर के क्लीनिक में फांसी लगा की आत्महत्या”
Comments are closed.