पटना के दीघा स्थित स्कूल में पेड़ पर लटकी लाश को देख कर सनसनी

पटना ।। राजधानी पटना के दीघा के मखदुमपुर स्थित इंद्र प्रसाद सिंह गंग स्थली उच्च माध्यमिक ज्ञानपीठ में अहले सुबह पेड़ से लटकी हुई 25 वर्षीय युवक की लाश देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी । मौका के वारदात पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होकर शव की पहचान करने में लगी रही लेकिन किसी ने युवक की लाश नही पहचानी। इस बीच सूचना मिलते ही दीघा थानेदार दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे और लाश को कब्जे मे करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। स्कूल बंद था और वहां किसी गार्ड की तैनाती भी नही थी । यहां स्कूल प्रशासन भी कटघड़े में खड़ा है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर तहकीकात कर रही है । अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि युवक ने पेड़ से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली या उसकी हत्या कर अपराधियों ने लाश को सुनसान देख पेड़ से लटका कर फरार हो गए। बहरहाल अब युवक की लाश की शिनाख्त के बाद ही मामला स्पष्ट होने की उम्मीद है कि हत्त्या है या आत्महत्या। दीघा थानेदार ने बताया की करीब 25 साल के युवक की लाश पेड़ से लटका हुआ मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है ।

You may have missed