बिहार विधानसभा उपचुनाव में आमने-सामने होंगें तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार, पटना। बिहार में विधानसभा के उपचुनाव को लेकर राजनीति के गलियारों में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। कभी महागठबंधन में एक दूसरे का हिस्सा होने वाली कांग्रेस और राजद पार्टी इस चुनाव में एक दूसरे के आमने सामने खड़ी है। बता दें कि उपचुनाव में दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया है हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है कि राजद और कांग्रेस का गठबंधन खत्म हो चुका है लेकिन दोनों तरफ के नेताओं की बातों से यह साफ है कि अब यह दोनों पार्टी बिहार विधानसभा के उपचुनाव में एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बनकर सामने आएंगे।

इसी बीच कांग्रेस में शामिल हुए बिहार के जाने-माने नेता कन्हैया कुमार बिहार विधानसभा के उपचुनाव में तेजस्वी यादव के सामने खड़े होंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने उप चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार का नाम है जो उपचुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करेंगे वही इस लिस्ट में जिग्नेश मेवानी को भी जगह दी गई है। वहीं इसके साथ-साथ गुजरात के नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस की ओर से चुनाव के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

इन सभी के अलावे बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। अन्य शेयरों की बात करें तो कीर्ति आजाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के साथ साथ राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।