September 25, 2026

JAAP कल बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर जलायेगी PM मोदी का पुतला

  • मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि पूजीपतियों के आदेशपाल : राघवेंद्र कुशवाहा

पटना। राष्ट्रीय संपत्तियों के मौद्रीकरण के फैसलों का जन अधिकार पार्टी (लो) तीव्र विरोध करने हेतु शनिवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर पीएम मोदी का पुतला जलायेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की मौद्रीकरण एवं निजीकरण की नीति से लगता है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि बड़े पूंजीपतियों के आदेशपाल हैं। यह सरकार किसी नए संस्थानों का निर्माण नहीं कर रही है बल्कि पूर्व निर्मित संस्थानों को बेचकर देश की लोक कल्याणकारी संविधान के साथ गद्दारी कर रही है। अमीरों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बना रही है।
श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि आगामी 31 अगस्त को पार्टी का स्थापना दिवस राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मनाया जाएगा तथा उसी दिन गंभीर मुद्दों पर रणनीति बनाकर मौद्रीकरण एवं निजीकरण के खिलाफ विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन करके 6 सितंबर को राज्य के सभी समाहरणालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सासंद पप्पू यादव के जमानत में न्यायालय के समक्ष उल-जलूल तर्क देकर राज्य सरकार अभी उन्हें बाहर इसलिए नहीं आने देना चाह रही है कि वह यदि बाहर आ गए तो बाढ़ नियंत्रण एवं राहत कार्य में पूरी तरह से विफल राज्य सरकार की पोल खुल जाएगी। इस मौके पर जाप महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, बबन यादव और अवधेश लालू मौजूद थे।

You may have missed