फतुहा : RTPS काउंटर का शुभारंभ, जाति-आवासीय बनाने के लिए नहीं जाना होगा पटना

फतुहा। ग्रामीणो की लंबी मांग के बाद पटना के फतुहा प्रखंड अंतर्गत सबलपुर के आलमपुर स्थित पंचायत भवन में पटना सदर प्रखंड के द्वारा आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ किया गया। काउंटर का शुभारंभ पटना सदर प्रखंड के बीडीओ सूरज कुमार व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुबोध कुमार ने संयुक्त रुप से किया। आरटीपीएस काउंटर के शुभारंभ होते ही सबलपुर पंचायत के ग्रामीणों को अब जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र के लिए पटना सदर प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सबलपुर पंचायत व जल्ला क्षेत्र के लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अक्सर पटना का चक्कर लगाना पड़ता था तथा ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन उनकी मांग को स्वीकार करते हुए सबलपुर में आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ कर दिया गया है, जो कार्य दिवस पर काम करता रहेगा। इस मौके पर पटना सदर के उप प्रमुख रीना देवी, मुखिया देव शर्मा, संजय यादव, सुजय गोप, विनय महतो, अरविंद कुमार, मोहम्मद जफरेज आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed