September 25, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM कल्याण सिंह, चौबे ने दी श्रद्धांजलि

पटना। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे अतरौली पहुंच कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन किए। उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात नरोरा में उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए।
श्री चौबे ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने अपनी कार्यशैली से पूरे देश में अमिट छाप छोड़ी। भाजपा को सशक्त बनाने और राममंदिर निर्माण में योगदान के लिए श्रद्धेय कल्याण सिंह हमेशा याद किए जाएंगे। वे हम सभी कार्यकतार्ओं के लिए एक प्रेरणापुंज रहेंगे।

You may have missed