नगर विकास विभाग 16 साल से भाजपा के पास, पिछड़े इलाको का नहीं हुआ विकास : विधायक

  • रामकृष्ण नगर में माले का जन सम्मेलन संपन्न : 13 सितंबर को कंकड़बाग नगर निगम कार्यालय के समक्ष महाधरना की घोषणा

फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगनपुरा, रामकृष्ण नगर, चांगर व नगर निगम के अधीन दक्षिण पटना के घोर उपेक्षित इलाके के जनपक्षीय विकास की सभी मांगों पर संघर्ष के लिए रामकृष्ण नगर के कमलेश उत्सव हॉल में माले केंद्रीय कमिटी सदस्य सह स्थानीय फुलवारी विधायक गोपाल रविदास की उपस्थिति में माले द्वारा आहूत जन सम्मेलन में इलाके के आम नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विधायक ने कहा कि नगर विकास विभाग 16 साल से बीजेपी के पास है फिर भी नगर निगम के अधीन चांगर, जगनपुरा, रामकृष्ण नगर, जो फुलवारी विधानसभा का इलाका है, के लिए नगर विकास विभाग द्वारा कोई सुचारू विकास कार्य को अंजाम नहीं दिया। इतना ही नहीं, बाईपास में इलाके के इतनी बड़ी आबादी के लिए अब तक एक भी अस्पताल व उच्च माध्यमिक स्कूल नहीं हैं। विकास को मुद्दा बनाते हुए जनता के जरूरतों को अविलंब पूरा करने की मांग सरकार से किया। साथ ही विकास के अन्य बहुत सारे सवालों पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और कइयों ने लिखित आवेदन भी माले विधायक गोपाल रविदास को सौंपा।
इसके अलावा जन सम्मेलन से फुलवारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम पटना के अधीन कुल 4 वार्ड, जो लंबे समय से उपेक्षित व पिछड़ा हैं। इसके विकास के सभी मांगों पर संघर्ष समिति गठित कर आगामी 13 सितंबर को कंकड़बाग नगर निगम कार्यालय के समक्ष महाधरना की घोषणा किया गया।
माले राज्य कमिटी सदस्य सह ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार, नगर किमिटी सदस्य पन्नालाल सिंह, अशोक कुमार, अम्बिका प्रसाद, अनुराधा देवी की पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल की देखरेख में संपन्न सम्मेलन की अध्यक्षता रणविजय कुमार व संचालन पन्नालाल सिंह ने किया। जन सम्मेलन का आयोजन भाकपा माले की फुलवारी-कुम्हरार एरिया कमिटी ने किया था। सम्मेलन में रिटायर्ड इंजीनियर, शिक्षक, कर्मचारी,व्यापारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। माले केंद्रीय कमिटी सदस्य सह इलाके के चर्चित माले नेता व पूर्व निगम पार्षद तोता चौधरी सम्मेलन में खासतौर से सम्मिलित थे।

You may have missed