पटना से नालंदा तक आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत, बोले- नीतीश कुमार मजबूत होंगे तो बिहार मजबूत होगा

file photo

  • 19 एवं 20 अगस्त का आरसीपी सिंह का कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम तय

पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने कार्यकर्ता-संपर्क एवं आभार-कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पटना एवं नालंदा के कई स्थलों पर होते हुए अपने गांव मुस्तफापुर पहुंचे।
आज वे सुबह 9:30 बजे 7, स्ट्रैंड रोड, पटना स्थित आवास से प्रस्थान कर पटना के तालाबपर कुम्हरार, टेंट सिटी बाईपास, फतुहा ब्रिज, मछरियावां एवं दनियावां तथा नालंदा जिला के सिगरियावां, डियावां, हिलसा, मीना बाजार, एकंगरसराय, इस्लामपुर, खुदागंज, साइडपर, राजगीर, सिलाव, नालंदा मोड़, धरहरा, नानंद, पावापुरी मोड़, चोरसुआ, सकरौल, महमदपुर होते हुए अपने गांव मुस्तफापुर पहुंचे। हर जगह बड़ी संख्या में उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। जगह-जगह तोरणद्वार लगाए गए थे। उन पर फूल बरसाए गए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। वहीं, जब वे अपने गांव पहुंचे, उन्हें देख लोग खुशी से झूम उठे। लोगों ने जमकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान आरसीपी सिंह ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास को संभव करके दिखाया। उनके नेतृत्व में बिहार का हर क्षेत्र, हर तबका विकास की राह पर अग्रसर है। बिहार की तरह केन्द्र में भी एनडीए की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और साथ में सबका प्रयास की बात करते हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार को विकसित प्रदेश बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना है। हम उन्हें मजबूत करेंगे तो बिहार मजबूत होगा।
इस दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जीतेन्द्र कुमार, कौशल किशोर, कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, महासचिव डॉ. बिपिन कुमार यादव, विजय शर्मा, उपेन्द्र विभूति, सन्नी पटेल, सियाशरण ठाकुर, बनारस प्रसाद, सत्येन्द्र कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
19 एवं 20 अगस्त का कार्यक्रम जारी
आरसीपी सिंह अपने कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त को शेखपुरा, जमुई एवं नवादा तथा 20 अगस्त को जमुई, मुंगेर एवं बांका के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने उनके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त को सुबह 9 बजे वे नालंदा स्थित अपने गांव मुस्तफापुर से प्रस्थान कर शेखपुरा के बरबीघा, गिरहिंडा चौक, चेवाड़ा चैक, जमुई के सिकन्दरा चैक, कुरहाडीह मोड, (जगदीशपुरम), मिर्जागंज, अलीगंज, चंद्रदीप, आढ़ामोड़ तथा नवादा के पकरीबरावां, बाघीवरडीहा मोड़, कादिरगंज, नवादा बाजार, अकौना बाजार, खराट मोड़ होते हुए वारसलीगंज बाजार, काशीचक मोड़ शाहपुर मोड़ होते हुए पुन: बरबीघा होकर अपने गांव मुस्तफापुर लौटेंगे।
वहीं, 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे अस्थावां से प्रस्थान कर वाया जमुई, मुंगेर के गंगटा और सुन्दर लाल सिंह उच्च विद्यालय, देघरा तथा बांका के शिवलोक (प्रखंड बेलहर) वाया समुखिया मोड़, इंग्लिश मोड़, पुनशिया रोड होते हुए बौंसी प्रखंड के सिहेंश्वरी ग्राम स्थित मंत्री जयंत राज के आवास पर जाएंगे।

You may have missed