BIHAR : पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पालीगंज के पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा का शुक्रवार को नई दिल्ली के निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने जर्नादन शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जर्नादन शर्मा पार्टी के एक समर्पित एवं निष्ठावान नेता थे। उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक सिदार्ध, एआईसीसी सचिव चंदन यादव, चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह, वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, गजानंद शाही, लाल बाबू लाल, डॉ. हरखू झा, अमिता भूषण, आनंद माधव, जया मिश्रा, कुमार आशीष, राजेश कुमार सिन्हा, गुंजन पटेल, राकेश कुमार सिंह पप्पू, आशुतोष शर्मा, धनंजय शर्मा आदि शामिल हैं।

You may have missed