August 31, 2026

मुंगेर लोस चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

बाढ़। अनुमंडल के बाढ़ शहर के सम्भावना वाटिका में भाजपा के द्वारा मुंगेर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुआ। जिसमें हर लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शामिल हुए। जिसमें भाजपा के राज्य महामंत्री राधामोहन के अलावा बाढ़ जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह एवं बाढ़ विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू के अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारे सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को हर बूथ व हर गांव में आम मतदाताओं को हमारे प्रधानमंत्री, जिनकी पूरे दुनिया में कार्यशैली को काबिले तारीफ हो रहा है। आजादी के बाद ऐसे पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने आम जनता  के लिए कई योजनाएं धरातल पर उठा रही है।  जिसका लाभ  हर तबके के लोगों को  मिल रहा है। बैठक का संचालन मुकेश कुमार ने किया।

2 thoughts on “मुंगेर लोस चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

  1. Pingback: pg slot
  2. Pingback: 918kiss

Comments are closed.