January 26, 2026

संगठन की मजबूती पहली प्राथमिकता : HAM

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन संगठन की मजबूती को लेकर काफी गंभीर हैं। जहां पार्टी ने बीते 24 जुलाई को छठा स्थापना दिवस पर देश, राज्य और जिलों मे धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के विस्तार का झलक को सभी ने देखा है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एवं संतोष सुमन के मार्गदर्शन में पार्टी का बहुत से कार्यक्रम होने हैं, इसलिए अभी पार्टी का पूरा ध्यान संगठन पर है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम दलितों और गरीबों की पार्टी है। आज दलित और गरीब जनता को यह विश्वास है कि उनके विकास के लिए कोई काम कर सकता है तो हम पार्टी है। मांझी एवं डॉ. सुमन का नेतृत्व में दलित और गरीबों की विकास के लिए हम दिन रात काम कर रही है। मजबूत संगठन के साथ हम पार्टी बिहार और देश के दूसरे राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

You may have missed