February 15, 2026

फतुहा : ट्रक से शराब की बड़ी खेप मंगाने का आरोपी धराया, तीन थाने की पुलिस खोज रही थी

फतुहा। शनिवार को पटना के नदी थाना की पुलिस ने मोजीपुर स्टेट हाइवे पर से एक ऐसे युवक को दबोचा है जिसे तीन-तीन थाने की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। गिरफ्तार युवक जेठुली के गौरव कुमार है, जिस पर ट्रक से शराब की बड़ी खेप मंगाने का आरोप है। नदी थाना पुलिस धर्मेंद्र प्रसाद के मुताबिक नदी थाना कांड संख्या 33/21 के तहत गिरफ्तार शराब का बड़ा कारोबारी है। बांस तल में जो ट्रक से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी, उसमें भी इसका हाथ था। वहीं फतुहा थाना कांड संख्या 162/21 के तहत भी पुलिस एक पिकअप वैन से शराब मंगाने में इसकी तलाश कर रही थी। इतना ही नहीं नालंदा जिले के हरनौत पुलिस भी वर्ष 2017 से ही इस कारोबारी को तलाश कर रही थी। हरनौत थाने में भी इसके खिलाफ शराब की खेप मंगाने का एक केस दर्ज है।

You may have missed