February 15, 2026

BIHAR : महिला ने एक साथ दिया तीन स्वस्थ बेटों को दिया जन्म, पहले से है तीन बेटियों, परिवार में खुशी, डॉक्टर अचंभित

छपरा। बिहार के छपरा जिले के एकमा प्रखंड स्थित तरवनिया गांव में एक महिला ने बुधवार को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चे-बच्चे को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई है। जन्म देने वाली महिला बेंजू वादक वकील महतो की पत्नी धर्मशीला देवी है। एक साथ तीन बेटों के जन्म पर परिवार में जबरदस्त खुशी का माहौल है। वहीं डॉक्टर अचंभित हैं।
परिजनों के अनुसार बिना किसी आपरेशन के ही सामान्य प्रसव से बच्चों का जन्म हुआ है। छपरा की डॉक्टर विनोद कुमारी की निजी क्लिनिक पर देखरेख में बच्चों का जन्म हुआ, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। वकील को पहले से तीन बेटियां थीं और अब एक साथ तीन बेटों के होने पर लोग बधाईयां दे रहे हैं।
डॉ. विनोद कुमारी बताया कि यह एक अद्भुत घटना है। गर्भ में एक साथ तीन बच्चों का रहना जच्चा के लिए जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन एक साथ तीन बच्चों को सामान्य तरीके से जन्म देना मेडिकल के लिए रिसर्च का विषय है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इधर, तीन बच्चों को जन्म देने वाली महिला के गांव वाले इस घटना को दैविक चमत्कार बात रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला को पूर्व से तीन पुत्रिया हैं। पूजा पाठ और ईश्वर में विश्वास रखने के चलते एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ है। ग्रामीण कहते हैं, बैंजो प्लेयर वकील महतो बेहद मिलनसार और सामाजिक आदमी है, जिसके चलते भगवान ने इन्हें एक साथ तीन पुत्र रत्न दिए हैं।

You may have missed