September 27, 2026

नवादा में बाइक व कंटेनर में सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत, रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजे

नवादा। नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बिगहा के पास एनएच-31 में बाइक और कंटेनर की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बीवीपूरा गांव के रामाशीष यादव व जितेंद्र यादव के रूप में हुई है।

जो रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

You may have missed