September 19, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत, 3 ने हराया

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शनिवार को भभुआ निवासी एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी जबकि 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक भभुआ के 61 वर्षीय साहेब जमां खान की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें सिवान और नवादा जिलों के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 3 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 31 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed