February 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने किया योग, कहा- योग से निरोग ही स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यदि शरीर व मन स्वस्थ नहीं है तो लक्ष्य को पाना असंभव है। नियमित योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ होते हैं। योग मनुष्य के शरीर, मन और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है। योग न सिर्फ मनुष्य के मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है बल्कि यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है। योग से मनुष्य का मन शांत रहता है और उसे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।


7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री जनक चमार, संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, कुम्हरार विधायक अरुण कु. सिन्हा, विधानपार्षद देवेश कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा व कई अन्य गणमान्य नेता शामिल हुए।
इसके अलावा भाजपा पटना महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां कोरोना मानकों के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत सभी दस मंडलों में योग शिविर का आयोजन हुआ। बरसात के आशंका से सारे कार्यक्रम खुले आसमान के बजाय बड़े हॉल और कमरों में आयोजित हुए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग को अपने नियमित जीवन शैली का हिस्सा बनाने का भी प्रण लिया।

You may have missed