पटना एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 4 ने हराया

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को 2 मरीजों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक करपी अरवल निवासी 53 वर्षीय कौशल कुमार एवं सुपौल निवासी 46 वर्षीय स्वाति सिंह की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 4 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 74 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed