September 25, 2026

जदयू के वरिष्ठ नेता संजय सिन्हा ने दिया ईद का मुबारकबाद,लोगों से अपील,घर पर ही करें इबादत

पटना।ईद के मुबारक मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता संजय सिन्हा ने देश तथा बिहार वासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा है कि कोरोना के त्रासदी काल में सभी लोगों से अपील है कि कृपया अपने घर पर ही इबादत करें।उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर मानव कल्याण के लिए इबादत होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश अभी कोरोना महामारी की चपेट में है।राज्य भर में लॉकडाउन भी लागू है।ऐसे में प्रदेश वासियों को काफी सावधानी के साथ ईद मनाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के गाइडलाइन के मुताबिक सबों को अपने-अपने घर पर ही ईद के अवसर पर इबादत करना चाहिए।उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार कोरोना त्रासदी के इस विपत्ति काल में आमजन के बचाव में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर प्रयास कर रही है।

You may have missed